गाजर के बेसकीमती 10 फायदे–10 Benefits of Carrot–

गाजर के बेसकीमती 10 फायदे–

10 Benefits of Carrot–




आज इस लेख में, मैं  आपको गाजर के ऐसे 10 फायदे बताने जा रहा हूँ, जिसे जानने के बाद आप भी मार्केट से ले आएंगे गाजर।

गाजर बेहद फायदेमंद होता है। गाजर में मौजूद मिनरल्स और विटामिन ए के कारण इसे त्वचा और आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन बी, सी, कैल्शियम और फाइबर कॉलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ने नहीं देता। रोजाना गाजर का जूस लेने से  सर्दी व जुकाम नहीं होता है। गाजर बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है और इसके नियमित रूप से सेवन से बैक्‍टीरिया व इंफेक्शन से भी बचे रहते हैं।


दोस्तो अब  शुरूवात करते है,



१). हड्डियों को मजबूत बनाता है गाजर-


गाजर का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है और शरीर इस तरह से मिलने वाले कैल्शियम को जल्दी अवशोषित करता है। जिन लोगों को हड्डियों से सम्‍बन्धित समस्‍या होती हैं, उन्‍हें अपने आहार में गाजर जरूर लेनी चाहिए।

२). गाजर आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है–


गाजर आंखो के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गाजर विटामिन ‘ए’ का भंडार है। इसे नियमित रूप से सेवन करने से आंखों की ज्योति बढ़ती है। यहां तक की जो लोग चश्मा लगाते है उनका चश्‍मा भी इसके सेवन से उतर जाता है।

३). गाजर  हमारे मुह के लिए बहुत ही अच्छा हैं–


गाजर का जूस एक बढ़‍िया माउथवाश्‍ा भी है। इसके सेवन से दांतों की चमक बढ़ती है। भोजन के बाद गाजर का जूस पीने से दांतो में मजबूती और मसूड़ों से ब्‍लड आना बंद हो जाता है।

५). गठिया से निजात दिलाता है–


गाजर में विटामिन सी होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों में मजबूती आती हैं। गठिया की समस्‍या को दूर करने के लिए नियमित रूप से एक गाजर खाना फायदेमंद होता है।


५). रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है–


गाजर में विटामिन सी के साथ बहुत सारे एंटीऑक्‍सीडेंट और पोषण पाए जाते हैं। जिसके कारण यह हमारे इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूती प्रदान करता हैं और शरीर को रोगों से दूर रखता हैं। अगर आपका इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर है और आप हमेशा बीमार होते रहते हैं तो आपको गाजर का जूस नियमित रूप से पीना चाहिए।

६). स्‍पर्म बढ़ाने में भी अच्छा कार्य करता है–


गाजर पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसको अपने आहार में शामिल कर पुरुष अपने स्‍पर्म की क्‍वालिटी सुधार सकते हैं। अगर आपको कम स्‍पर्म की समस्‍या है और आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कच्‍ची गाजर खानी चाहिए। एक अध्‍ययन से पता चला है कि गाजर खाने से स्‍पर्म की क्‍वालिटी सुधरती है।

७). डायबिटीज में फायदेमंद होता है–


गाजर ब्‍लड शुगर को भी नियंत्रित करती है। गाजर के जूस में काफी मात्रा में कैरीटेनॉइड पाया जाता है। यह तत्‍व शरीर में जाकर ब्‍लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह आप गाजर के सेवन से डायबिटीज से बचें रह सकते हैं।

८). कब्‍ज में भी आराम देता है–


गाजर में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो आंतों को साफ करता है। इसके सेवन से आंतों से मल निकलकर आंते साफ हो जाती है। कब्‍ज की समस्‍या से बचने के लिए नियमित रूप से गाजर चबा चबाकर खानी चाहिए।

९). त्‍वचा के लिए भी अच्छा होता है यह त्वचा की चमक को बढ़ाता है–


शरीर में विटामिन ए की कमी से त्‍वचा, बाल और नाखून तीनों ड्राई हो जाते हैं। लेकिन गाजर में मौजूद विटामिन ए के कारण इसके सेवन से यह समस्‍या दूर हो जाती है और त्‍वचा चमकदार हो जाती है। साथ ही गाजर में पाया जाने वाले एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन ए और सी जैसे तत्‍व, त्‍वचा को सूरज की किरणों से होने वाली वाली क्षति से भी बचाता है।
और

१०). पाचन तंत्र को ठीक रखता है–


गाजर में विटामिन ‘बी’ काम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होता है। इससे पाचन संस्थान मजबूत बनता है। गाजर का सेवन करने से बच्चे तन्दुरुस्त व स्वस्थ रहते हैं। खाना खाने के 20 मिनट पहले गाजर का जूस पीना पाचन तंत्र को दुरुस्‍त रखता है।

और ये भी पढ़े।

■■■प्राथमिक चिकित्सा■■■

■■■आयुर्वेदिक औसधि■■■



◆◆◆Comment & Share◆◆◆


कैसी लगी यह जानकारी कमेंट करके जरूर बताएं और कोई भी सुझाव हो तो जरूर बताइएगा।

No comments:

Post a Comment

PLEASE LEAVE YOUR VALUABLE FEEDBACK